मनोरंजन

उर्वशी रौतेला पर चढ़ा पिया के प्यार का रंग, हुई दुलहन की तरह तैयार

नई दिल्ली: खूबसूरती के मामले में सबको पीछे छोड़ने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उर्वशी अपनी हसीन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. अब उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं. उर्वशी मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार हैं. फैंस उनकी ये तस्वीरें देखकर यही पूछ रहे हैं कि क्या वो शादी कर रही हैं? वैसे साफ तौर पर उर्वशी ने नहीं बताया है कि वो किसकी मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार हैं.

..तेरे प्यार का रंग चढ़ा है पिया

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘ये सिर्फ मेहंदी नहीं, तेरे प्यार का रंग चढ़ा है पिया. अब ये रंग छूटे न उम्र भर, यही मांगू मैं दुआ.’ इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने एक और तस्वीर उन्होंने शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘मेहंदी का रंग चढ़ा ऐसे मेरे हाथों में, जैसे तेरा इश्क चढ़ा है मेरी सांसों में.’

https://www.instagram.com/p/CQXo__XhXcK/?utm_source=ig_web_copy_link

खूबसूरत लग रहीं उर्वशी
इन दोनों खूबसूरत तस्वीरों के बाद उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने एक और तस्वीर शेयर की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘और शुरू हो गया एडवेंचर’ तीनों में उर्वशी रौतेला ने एक ही आउटफिट पहना है और वो अलग-अलग पोज दे रही हैं. उन्होंने रेड सारी, ब्लू ब्लाउज के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हैं. साथ ही वो ब्राइडल मेकअप में नजर आ रही हैं.

उर्वशी की नहीं है शादी
वैसे इन सभी कैप्शन के नीचे उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने साफ कर दिया है कि ये उनकी शादी की मेहंदी सेरेमनी नहीं बल्कि उनकी किसी करीबी मुस्कान की मेहंदी सेरेमनी है. उन्होंने हर तस्वरी के नीचे ब्राइड मुस्कान लिखा है. उर्वशी इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनकी खूबसूरती की फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे. इन चारों ही तस्वीरों पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं. साथ ही उर्वशी के फैंस उनका ये लुक देखकर दीवाने हो रहे हैं.

इस सीरीज में आएंगी नजर
हाल ही में उर्वशी (Urvashi Rautela) अरब के सुपरस्टार मोहमद रमजान के साथ ‘वर्साचे बेबी (Versace Baby)’ में नजर आईं थीं. आने वाले समय में वह जिओ स्टूडियोज की आने वाली वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आने वाली हैं.

Related Articles

Back to top button