inh24छत्तीसगढ़

करंट की चपेट में आकर एक और हाथी की हुई मौत

रायगढ़ – धरमजयगढ़ वन मंडल में मंगलवार को फिर एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। संभावना जताई जा रही है कि करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत हुई है। घटना छाल रेंज के बनहर बीट की है।मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक है इस क्षेत्र के अधिकांश गांव ऐसे भी है जहां हाथियों हाथियों का खौफ इस कदर है कि शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है।

आदिवासी अंचल धरमजयगढ क्षेत्र में जंगली हाथी की मौत का यह कोई पहला मामला नही है। इससे पहले भी कई दफा ग्रामीणों के द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है।एक अन्य घटना में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी की मौत की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गया है। उक्त हाथी की मौत करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से होनें की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में 10-12 हाथियों का झुंड घूम रहा है।

Related Articles

Back to top button