चप्पल हाथ में लेकर डांस करते हुए जाह्नवी का विडियो वायरल

नई दिल्ली: एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की लाडली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं. यह वीडियो जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ ही उन्होंने बताया है कि उनकी ‘अक्सा गैंग’ वापस आ गई है. जाह्नवी वीडियो में बहुत एक्साइटेड नजर आ रही हैं और मस्ती में झूम रही हैं.
इस टीम के साथ मालदीव गई थीं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के फैंस को याद होगा कि जान्हवी ने अप्रैल में अपनी टीम के साथ कुछ डांस वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की थीं. ये टीम जान्हवी के साथ मालदीव गयी थी और इस टीम ने जाह्नवी के साथ कई डांस चैलेंज किए थे. सोमवार को जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कहा किया कि उनकी ‘अक्सा गैंग’ फिर से उनके साथ है. इसके साथ ही जाह्नवी ने एक मस्ती भरा डांस वीडियो शेयर किया है.
https://www.instagram.com/reel/CQYplrxFbzH/?utm_source=ig_web_copy_link
फादर्स डे पर साथ में किया था डिनर
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के भाई अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा, ‘इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानने के लिए एक पूरे अलग डिनर की जरूरत है.’ बता दें, अर्जुन और जाह्नवी के साथ पूरे परिवार ने रविवार रात फादर्स डे के मौके पर साथ में डिनर किया था. इस डिनर में बहने अंशुला और खुशी के साथ ही पापा बोनी कपूर भी थे. इस स्पेशल डिनर रीयूनियन तस्वीरें अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं
फैंस को आया पसंद
बता दें, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी शानदार तस्वीरें और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. जाह्नवी कपूर का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है और सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं. इसी वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है. डिजाइनर मसाबा गुप्ता और जाह्नवी की जाह्नवी की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने भी कमेंट किया है.




