राज्य में सरकार बदलने के तत्काल बाद रुके हुवे स्काईवॉक का अधूरा काम जल्द ही शुरू होगा और बताया जा रहा है कि डिजाइन भी लगभग वही रहेगा, जिस पर निर्माण रुकने से पहले काम चल रहा था। पुराने प्लान में शास्त्री चौक पर रोटेटरी प्रस्तावित थी और लंबे-चौड़े मंथन के बाद पीडब्ल्यूडी महकमे ने नए सिरे से जो प्रस्ताव बनाया है, उसमें भी मौजूदा ढांचे के साथ रोटेटरी शामिल है।
Read Also – रायपुर – 17 साल की नाबालिग को घर में अकेली पा बनाया हवस का शिकार
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने यह प्रस्ताव बनाकर सामान्य सुझाव समिति को सौंप दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति इस पर विचार के बाद मुहर लगाएगी, जिसमें शहर के सभी विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंजीनियरों ने प्लान में स्पष्ट कर दिया है कि रोटेटरी नहीं बनने से स्काईवॉक की मजबूती बुरी तरह प्रभावित होगी इसलिए इसे छोड़ नहीं सकते। इस तरह, जिस मूल प्लान पर स्काईवॉक का निर्माण शुरू हुआ और भाजपा सरकार के जाने से पहले तक चला, मौटे तौर पर स्काईवॉक उसी प्लान के साथ पूरा किया जाएगा।
Read Also – रायपुर रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश, 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप
कहा जा रहा है कि इसमें बदलाव भी छोटे-मोटे ही होंगे, संभव है कि इससे शहीद स्मारक की पार्किंग और मल्टीलेवल पार्किंग तक जाने वाला एस्केलेटर को हटाना पड़े। इंजीनियरों ने रोटेटरी के बगैर भी स्काईवॉक को पूरा करने का दूसरा प्रस्ताव बनाया था, लेकिन मजबूती को.ध्यान में रखकर इसे खारिज कर दिया गया।




