
छत्तीसगढ़: भिलाई महिला थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड निवासी दीपशिखा पिल्ले की शिकायत पर उसके पति रवि और सास लीला मिश्रा निवासी बालाजी नगर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस को प्रार्थिया ने बताया कि 21 नवंबर 2019 को उसने रवि से प्रेम विवाह किया था। शादी के एक महीने बाद से उसे पति और सास दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। कई बार मारपीट भी की। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत की। काउंसलिंग के बाद ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए थे।
Read also – छत्तीसगढ़: विधायक दल की राहुल गांधी से मुलाकात, पार्टी आलाकमान से करेंगे शिकायत- बृहस्पत सिंह
इस बीच ससुराल वालों के दबाव में उसने ननंद और नंदोई को 6 लाख रुपए भी दिए। उक्त पैसे उसने अपने माता-पिता से लेकर ट्रांसफर किए थे। जबकि उसके ननदोई पटना में रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं। ससुराल वालों की मारपीट के कारण वह कई बार अपने मायके भी जा चुकी है। लेकिन हर बार उसका पति और सास समझौता करके ससुराल ले आते थे। ससुराल वाले उस पर मकान और कार खरीदने के लिए मायके से पैसा लाने का दबाव बना रहे थे। पति ने खुद के लिए व्यवसाय शुरू करने के लिए भी पैसों की मांग की थी। परेशान होकर वह 1 जुलाई 2021 को फिर से अपने मायके आ गई। इसके बाद दोबारा उसने महिला थाने में शिकायत की। पर्थियो का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ उसके पति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया था।



