inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

निर्दयी ससुर ने तलवार से काट दिया बहु के दोनों हाथ, वजह जानकर हैरान रह जाओगे आप

विदिशा जिले में एक ससूर ने अपनी बहु पर तलवार से हमला कर दिया , इस हमले में बहु की दोनों कलाई कट कर लटक गई, लेकिन डॉक्टरों के अथक परिश्रम और सूझबूझ से लंबे ऑपरेशन के बाद उसकी कलाई को जोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बहु पर तलवार से हमला करने वाले शख्स का नाम कैलाश नारायण चतुर्वेदी है. कैलाश विदिशा के किले अंदर के मंदिर के पुजारी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद ससुर मौके पर ही मौजूद रहा और कहता रहा- ‘मैं पुलिस से नहीं डरता हूं. जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

Read Also – बस स्टैंड पर पहुंची महिला के साथ गैंगरेप, 6 लोगों ने बनाया हवस का शिकार पढ़े पूरी खबरे

स्थानीय लोगों ने बताया कि ससुर कैलाश को शादी के वक्त से ही अपनी बहु से परेशानी होती थी और उसकी वजह ये कि बहु शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी. इसी बात से कैलाश नारायण नाराज रहते थे और आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता ही रहता था।

Read Also – कोरोना पॉजिटिव डॉक्टरों के संपर्क में आई 500 गर्भवती महिलाएं, हफ्ते भर बंद रहेगा सोनोग्राफी रूम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहु अपने घर में पूजा कर रही थी, तभी कैलाश ने पीछे से बहु के सर पर हमला कर दिया, बहु सीमा ने अपने बचाव में तलवार रोकने की कोशिश की और इसी रोक थाम में उसकी कलाई कट कर लटक गई. उसकी चीख सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. गंभीर हालत में बहू को जिला अस्पताल लाया गया. वहीं सीमा को गंभीर हालत के चलते भोपाल रेफर किया गया. पुलिस ने आरोपी कैलाश नारायण चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read Also – Viral video – पेड़ के तने से लिपटे तीन तीन किंग कोबरा को देख उड़े होश, जमकर हो रहा वीडियो वायरल

भोपाल के एक निजी अस्पताल 5 डॉक्टरों की टीम ने 9 घंटे तक चली सर्जरी में महिला के दोनों हाथ फिर से जोड़ने में सफलता पाई है. महिला की हालत अब खतरे से बाहर है.

Related Articles

Back to top button