Breaking News

दिवाली की खुशियां हुई काफूर, बस दुर्घटना में 14 की मौत 40 घायल


रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर होने की वजह से 14 की मौत और 40 घायल हुए हैं. यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर हुआ. दुर्घटना में 40 लोग घायल हुए हैं. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना पर यूपी के सीएम योगी और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

Read Also – धनतेरस पर पीएम मोदी 75 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले को करेंगे संबोधित

SP रीवा नवनीत भसीन ने बताया कि 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (UP) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी. बस में सवार सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं. बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे. हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी की घाटी में हादसा हुआ है. UP पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी. पहाड़ी से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई. बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे. 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना आ रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने सोहागी पहाड़ी में रेस्क्यू में ताकत लगा दी. आरटीओ मनीष त्रिपाठी की मदद से कई क्रेनों की मांग की गई।





Related Articles

Back to top button