धनतेरस पर पीएम मोदी 75 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले को करेंगे संबोधित

देश में लाखों युवाओं के लिए इस बार धनतेरस का त्योहारखुशियां लेकर आने वाला है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इस अभियान को रोजगार मेला नाम दिया गया है और आज धनतेरस त्योहार के अवसर पीएम मोदी 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ करेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान, रोजगार मेला का भी शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री इन नियुक्तियों को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ करेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित होंगे। pic.twitter.com/yrzcbm5qxQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





