छत्तीसगढ़

जशपुर- बहन ने किया ये काम तो सगे भाई ने की बहन की हत्या – cgtop36.com


जशपुर जिले के बागबहार थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकनीपानी में एक भाई ने अपनी ही बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद बागबहार पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल घटना की रात मृतिका अपने भाई और पिता के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रही थी उसी दौरान मृतिका ने अपने भाई से जमीन का हिस्सा मांग लिया।

इस बात से क्रोधित होकर आरोपी भाई ने पास रखे चाकू से अपनी बहन के ऊपर हमला कर दिया, घायल अवस्था में अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी, घटना की जानकारी बागबहार पुलिस को मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंची और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Related Articles

Back to top button