बलौदाबाजार – बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो डाऊनलोड, शेयर एवं देखने वाले अब साइबर की निगरानी में, 1 पर हुई कार्रवाई – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदाबाजार – अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 151/2022 धारा 67, 67बी IT एक्ट के आरोपी सुमीत कुमार साहू उर्फ सोनू पिता सुरेश साहू उम्र 23 साल साकिन सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार को दिनांक 02-04-2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सरकार के द्वारा सोशल मिडिया में किसी महिला या बच्चों पर पोर्नोग्रापी को मोबाईल में अपलोड, डाउनलोड व शेयर करने पर रोक लगाया गया है उसके उपरांत भी कुछ व्यक्तियों के द्वारा उक्त प्रकार की हरकत कर अन्य व्यक्तियों के मोबाईल में शेयर किया जा रहा है।
इसी तरह का मामला भाटापारा में सामने आने पर कुछ दिन पहले एक आरोपी को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया था आज फिर चाईल्ड पोर्नोग्रापी के मामला में निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी द्वारा टीम को निर्देशित कर आरोपी सुमीत कुमार साहू उर्फ सोनू पिता सुरेश साहू उम्र 23 साल साकिन सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार के मोबाईल को कब्जे में लेकर चेक करने पर आरोपी के द्वारा अपने मोबाईल फोन में नाबालिक बच्चे का अश्लील विडियो को वर्ष 2020 में मोबाईल पर अपलोड करना पाया गया है जिसे सरकार के द्वारा रोक लगाया गया है।
आरोपी के कब्जा से उक्त कृत्य में उपयोग किया गया एक नग मोबाईल को सीम नंबर सहित जप्त किया गया तथा धारा 67,67 बी IT एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 02-04-2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक द्वारिका साहू , दीपक कुमार ध्रुव व सायबर टीम बलौदाबाजार कुमार जायसवाल व टीम का विशेष योगदान रहा है ।




