इस IPO ने कर दिया पैसा डबल, लगाया था 15 हजार बन गए 1 लाख, जानें फायदे का सौदा – cgtop36.com

बीते महीनों में आए कई आईपीओ निवेशकों के लिए अच्छे साबित नहीं हुए हैं. नए जमाने की टेक कंपनियों ने शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद निराशाजनक परफॉर्म किया है. वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी स्टॉक हैं, जिन्हें बाजार में उतरे बहुत समय नहीं हुआ है पर रिटर्न देने के मामले में मल्टीबैगर साबित हुए हैं. आईटी कंपनी Happiest Minds का स्टॉक इन्हीं में से एक है. इस स्टॉक ने लिस्टिंग के दिन ही इन्वेस्टर्स का पैसा डबल कर दिया था और तब से अभी तक 575 फीसदी चढ़ चुका है।
आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
Happiest Minds IPO सितंबर 2020 में लॉन्च हुआ था. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 165-166 रुपये प्रति शेयर था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 702.02 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट सेट किया था. इसे इन्वेस्टर्स ने हाथों-हाथ लिया था और 17 सितंबर 2020 को जब यह बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हुआ था तो इसे 100 फीसदी से भी ज्यादा का बंपर प्रीमियम मिला था. यह स्टॉक बीएसई पर 351 रुपये और एनएसई पर 350 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ था.
1 लाख रुपये से ज्यादा का हो चुका हर लॉट
शुक्रवार को एनएसई पर यह स्टॉक 1,122 रुपये पर बंद हुआ था. आईपीओ के प्राइस बैंड की तुलना में इसे देखें तो यह मल्टीबैगर स्टॉक अब तक करीब 575 फीसदी की बढ़त में है. इस तरह देखें तो अगर किसी इन्वेस्टर को इस आईपीओ में एक लॉट भी मिला होगा तो आज वह लखपति बन चुका होगा. इसके एक लॉट की कीमत 14,940 रुपये थी और आज यह 1 लाख रुपये से भी ज्यादा हो चुका है. लिस्टिंग के बाद भी अगर किसी ने इसमें पैसे लगाए होते तो आज वह 3 गुने से ज्यादा हो चुका होता.
पिछले 1 साल में भी मिला बंपर रिटर्न
एक समय यह स्टॉक 1,422 रुपये तक पहुंच चुका है. पिछले छह महीने के दौरान आईटी शेयरों में हो रही बिकवाली से इसके ऊपर भी असर पड़ा है. पिछले छह महीने के दौरान इस स्टॉक की कीमत करीब 21 फीसदी कम हुई है. हालांकि पिछले 1 महीने की बात करें तो इसने बाजार से उलट करीब 15 फीसदी की उछाल दर्ज की है. एक साल के लिहाज से भी इसका परफॉर्मेंस शानदार है. इस दौरान यह करीब 115 फीसदी ऊपर चढ़ा है.


