Breaking Newsछत्तीसगढ़

गरियाबंद – बीएड परीक्षा दिलाने आ रहे बाप बेटी सड़क हादसे में घायल, बारूका के पास बस ने मारी ठोकर

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- आज रविवार को सुबह रायपुर से देवभोग जाने वाली शारदा बस की ठोकर से मोटरसाइकल चालक को गंभीर चोट लगी वही मोटरसाइकल के पीछे बैठी बच्ची के चेहरे में में चोटे आई है।

घटना के विषय में मोटरसाइकल चालक के साथी ने बताया कि ग्राम कौन केरा निवासी योगेश्वर सेन अपनी बच्ची को गरियाबंद में आयोजित बीएड की परीक्षा में शामिल करने अपनी मोटरसाइकल से गरियाबंद आ रहा था।उसी दौरान रायपुर से देवभोग जाने वाली मां शारदा बस क्रमांक 5143 के द्वारा सामने चल रहे मोटरसाइकल को ठोक कर भाग निकला.

वही रायपुर की ओर जा रहे प्रत्यक्षदर्शी सुनील यादव आशीष शर्मा प्रशांत मानिकपुरी भीषम सैनिक ने घायलों को तत्काल 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया इस घटना में योगेश्वर का पैर में गंभीर चोट लगी साथ ही परीक्षा दिलाने आ रही मोटरसाइकल के पीछे बैठी बच्ची के चेहरे में चोटे आई है।दोनो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और उपचार किया जा रहा है,फिलहाल गरियाबंद पुलिस बस की तलाश में है ।

Related Articles

Back to top button