लाइफस्टाइल

गर्मियों में रामबाण है प्याज, होते है स्वास्थ्य के लिए इतने फायदेमंद


प्याज़ को हम सब्ज़ी के रूप में इस्तेमाल करते है। हर भारतीय घर में लगभग हर दिन प्याज का इस्तेमाल खाना पकाने में किया जाता है। प्याज को सलाद के रूप में भी खूब पसंद किया जाता है। कच्ची प्याज (Raw Onion) को गर्मियों के मौसम में बेहद गुणकारी माना जाता है। आपको बता दें कि प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं।

इसके अलावा प्याज (Onion For Summer) में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है। गर्मियों के दिनों में प्याज को डाइट में शामिल कर गर्मी और लू से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं प्याज खाने से और क्या-क्या फायदे मिल सकते है।

शरीर को मिलती है ठंडक
प्याज की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में प्याज के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। प्याज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गर्मी से बचाने और शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

गर्मी में लू से बचाता है
गर्मियों के मौसम में लू से बचने के लिए आप अपनी डाइट में प्याज को शामिल कर सकते हैं। प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी और लू से बचाने में मदद कर सकते हैं।

पाचन की समस्या को करता है ठीक
पाचन की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का सेवन करें। प्याज को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। प्याज पाचन तंत्र को मजबूत और पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

डायबिटीज
डायबिटीज रोगियों के लिए प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सफेद प्याज में पाए जाने वाले कुछ कंपाउंड जैसे क्वेर्सिटिन और सल्फर एंटी डायबिटिक हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।



Related Articles

Back to top button