राशिफल - अध्यात्म

15 May 2020 – इन 5 राशियों के बदलेंगे भाग्य, जानिए आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के स्वामी मंगल आज मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कुंभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। कोई शुभ समाचार भी आज मिल सकता है। आय की शुरुआत होगी।

वृषभ: कुंभ राशि में मंगल का गोचर करने से आपके लिए मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है। आपको इसका पूरा फायदा भी उठाना चाहिए। नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा।

मिथुन: संतोषजनक दिन रहेगा। जीवनसाथी किसी काम में आपके लिए मददगार साबित होगा।आज आप को कोई नया शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर के सामानों की खरीददारी भी हो सकती है। आज आप अपने आपके तरोताजा महशूश करेंगे।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आपको तकलीफ झेलनी पड़ सकती है। मन में विरोधाभासी विचारों की अधिकता रहेगी। तीसरे का चन्द्रमा आपको आज मेहनती बनायेगा। आज आपके भाई बहन आपके लिये सहयोगी सिध्द होंगे। दवा के कारोबारी के लिये दिन अनूकूल रहने वाला है।

सिंह: लोन या कर्ज की चिंता सता सकती है। नये लोन के लिये आप फिर से आवेदन कर सकते हैं। फैमिलि मेन्टनेन्स पर धन खर्च करने के लिये अधिक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्र इस समय आपको अपना सहयोग देंगे।

कन्या: दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। कहीं से पहले का रुका हुआ व्यवसायिक भुगतान आज प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन को और मधुर बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी को उपहार देगें। आप की संतान आप आपको शुभद समाचार दे सकता है। व्यापार में आज लाभ हो सकता है।

तुला : पारिवारिक समस्याएं आएंगी। आज आप को परिवार का विशेष ध्य़ान रखना चाहियेआज किसी के गलत निर्णय का हिस्सा बन सकते है। सावधानी रखनी चाहिये। माता के स्वास्थय को लेकर चिन्ता रहेगी। आप एक नई योजना की तैयारी में हैं जो कि सही दिशा में चल रही है।

वृश्चिक: आपकी राशि से चौथे घर में प्रवेश करता करता हुआ मंगल अब आपके भूमि भवन से संम्बन्धित सभी काम पूर्ण करा देंगा। नये मकान और भूमि की प्राप्ति भी करा सकता है। न्यायलय निर्णय आपके पक्ष में भी हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ने-लिखने में रहेगा।

धनु: आज आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज किसी प्रियजन के साथ वाद-विवाद में उलझने से मन में संताप हो सकता है। अतः आज आपको अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्रों के लिये आज करने के लिये आज बहुत कुछ सकारात्मक रहने वाला है।

मकर: कार्यक्षेत्र में कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी करने वाले के दिन खुशनुमा रहेगा। दवा से सम्बन्धित काम करने वाले आज फायदा हो सकता है। आज आप कोई नयी बैंकिग प्रणाली के हिस्सा बन सकते हैं। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ: किसी तरह का दबाव महसूस करते आ रहे हैं तो वो कम हो सकता है। प्यार के लिए समय दिन बेहतरीन है। आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। शेयर खरीदने और बेचने के लिहाज से अच्छा समय है। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है।

मीन: मनोरंजन और आनंद के साथ दिन बीतायेगें। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहने का योग है। संतान के पक्ष से दिन बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से रोजगार प्राप्त करने वाले लोगों के लिये नये काम के अवसर की प्रप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button