छत्तीसगढ़ में लगातार अब बाहर से आये हुवे व्यक्तियों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बालोद में कोरोना एक और नया मरीज मिला है। ये मरीज बालोद जिले में मिला है। बालोद में कोरोना का पहला मामला है। संक्रमित मरीज की सूचना के बाद बालोद से मरीज को लाकर अब रायपुर एम्स में भर्ती कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवक में कोरोना का लक्षण मिलने के बाद उसका RT PCR टेस्ट एम्स में कराया गया था,जहाँ उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। छत्तीसगढ़ में इस नये मरीज के मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 4 हो गयी है।
इससे पहले आज शाम ही कोरोना के एक मरीज के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी. इस केस के बाद बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 3 बतायी जा रही थी,लेकिन अब उसमे एक और मरीज की बढ़ोतरी हो गयी है।



