सुकमा – सुकमा में DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमे 4 नक्सली मारे जाने की खबर है मारे गए नक्सलियों से भारी संख्या में हथियार भी मिले हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ की पुष्टि आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा के जंगलों में जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत DRG के जवान SP शलभ सिन्हा के नेतृत्व में सर्चिंग पर निकले थे. इसी बीच यह मुठभेड़ हो गई. जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.




