CBI के अफसर NGO घोटाला जांचने भोपाल से पहुंचे रायपुर, मांगा समाज कल्याण विभाग से ये दस्तावेज
हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस सिलसिले में सीबीआई ने समाज कल्याण विभाग के सचिव आर प्रसन्ना को पत्र लिखकर संस्थान के सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी से संस्थान के रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा भी लिया है।
गौरतलब है कि सीबीआई ने भोपाल में प्रकरण दर्ज कर DSP स्तर के जांच अधिकारी रायपुर पहुंचे और स्थानीय सीबीआई अधिकारियों के साथ जांच शुरू कर दी है। अगले 2-3 दिनों में समाज कल्याण विभाग और संस्थान में कार्यरत अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
जानकारी इस बात की भी मिली है कि सीबीआई ने निशक्तजन संस्थान के रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा लिया है इसके लिए रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी के अफसरों से जानकारी ली गई है। निशक्तजन संस्थान का एनजीओ के रूप में सोसायटी एक्ट के तहत वर्ष-2004 में गठन हुआ था तब आधा दर्जन सचिव स्तर के अफसर संस्थान के पदेन सदस्य थे।




