Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन; प्रस्तावकों की सूची में दिखी ‘मिनी इंडिया’ की झलक (Watch Video)

ममता बनर्जी (Photo Credits: File Image)
West Bengal Legislative Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Legislative Assembly Elections 2026) के लिए सियासी पारा चढ़ गया है. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) यानी टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार, 8 अप्रैल को दक्षिण कोलकाता की अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर (Bhowanipore) से नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावकों की सूची ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें मुस्लिम, पंजाबी, बिहारी और गुजराती समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. यह भवानीपुर की उस विविध संस्कृति को दर्शाता है जिसे अक्सर ‘मिनी इंडिया’ (Mini India) कहा जाता है. यह भी पढ़ें: West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप
पैदल मार्च और समर्थकों का हुजूम
ममता बनर्जी ने अपने हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित आवास से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक पैदल मार्च निकाला. लगभग एक किलोमीटर लंबे इस मार्च में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए. मुख्यमंत्री के साथ कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, उनके भाई कार्तिक और स्वपन बनर्जी, और स्थानीय पार्षद संदीप बख्शी भी मौजूद रहे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी सुरक्षा इंतजाम करने पड़े.
भवानीपुर से नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने बात की
VIDEO | West Bengal Assembly Polls: After filing nomination from Bhabanipur constituency, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, “I extend my greetings, my thanks, my respects, my salaam, my Jai Jinendra and Sat Shri Akaal to everyone. Today, as I filed my nomination, I want… pic.twitter.com/WFnMCnwO0N
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
प्रस्तावकों में दिखी ‘विविधता’
भवानीपुर की मिली-जुली आबादी को साधने के लिए ममता बनर्जी के चार प्रस्तावक अलग-अलग समुदायों से रहे:
- इस्मत हकीम: मेयर फिरहाद हकीम की पत्नी (मुस्लिम समुदाय).
- निशपाल सिंह राणे: टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक के पति (पंजाबी समुदाय).
- बबलू सिंह: स्थानीय टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष (बिहारी समुदाय).
- मिराज शाह: भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी के प्रतिनिधि (गुजराती समुदाय).
‘भवानीपुर मेरा जीवन है’: ममता बनर्जी
नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से भावुक अपील की. उन्होंने कहा, ‘मेरा पूरा जीवन भवानीपुर के इर्द-गिर्द बीता है. मैं बचपन से यहीं रही हूँ और हमेशा यहीं रहूंगी. मैं साल के बारहों महीने यहाँ के लोगों के साथ रहती हूं. आज मैं भवानीपुर की जनता को नमन करती हूं.’ यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC ने सभी सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी मैदान में, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा सीधा मुकाबला
हाई-प्रोफाइल मुकाबला: ममता बनाम सुवेंदु
इस बार भवानीपुर की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है क्योंकि ममता बनर्जी का मुकाबला सीधे राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है. सुवेंदु अधिकारी इस बार दो सीटों—भवानीपुर और अपनी पारंपरिक सीट नंदीग्राम—से चुनाव लड़ रहे हैं.
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को नजदीकी मुकाबले में हराया था, जिसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाई थी. अब 2026 के रण में दोनों दिग्गज एक बार फिर आमने-सामने हैं.




