छत्तीसगढ़

थानेदार का अश्लील वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, निलंबित – cgtop36.com


अश्लील हरकत से जुडी हुई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बदायूं के उघैती के थाना प्रभारी (एसएचओ) रविवार को निलंबित कर दिया गया । इसमें एसओ उघैती व किसी महिला की अश्लील क्लीपिंग थी, मामला देखते ही देखते अफसरों तक पहुंचा तो शुरूआत में अधिकारी भी एसओ की यह हरकत देख शर्मसार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि उघैती थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह राणा का एक वीडियो कॉलिंग क्लिप वायरल हुआ था जिसको संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिल्सी से मामले की जांच कराई गई।

उन्होंने कहा कि सत्यता प्रमाणित होने के बाद आज एसएचओ उघैती राणा को निलंबित कर दिया और पुलिस अधीक्षक (नगर) को पूरे मामले की जांच सौंपी है। मामला चर्चा में आने के बाद एसएसपी ने सीओ बिल्सी से पूरे मामले की जांच कराई।

सीओ बिल्सी ने रात में ही राणा का बयान दर्ज किया और थाने पहुंचकर उनसे पूरी स्थिति के बारे में जानकारी मांगी तो वह चुप्पी साध गए और अपनी सफाई में कुछ नहीं कह सके। इसके बाद सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने रविवार को थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।



Related Articles

Back to top button