#Social

Accident: खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे युवक की मौत



बैतूल Betul: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा युवक अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया यहां पर बुधवार को युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना रानीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले कुही गांव की है। युवक का Post Mortem करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक का नाम सुरेंद्र था और युवक कुही गांव में रहता था अपने खेत में मंगलवार को युवक कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था।

कीटनाशक के संपर्क में आ गया युवक
इसी दौरान कीटनाशक के संपर्क में आने से वह अचानक बेहोश हो गया जब काफी देर तक युवक घर नहीं आया तो परिजन उसको तलाशने के लिए गए युवक खेत में भी हो पड़ा था तत्काल परिजन उसको अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में Doctors ने युवक को तत्काल आईसीयू में भर्ती कर दिया था।लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी बुधवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Back to top button