#Social

CG: पुलिस लिखाकर घूम रहे थे 4 युवक, गिरफ्तार



Dantewada. दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों और पुलिस की नेम प्लेट लगी स्कॉर्पियो को जब्त किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की गश्ती टीम गीदम गई थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आई। जिसमें पुलिस की नेम प्लेट लगी थी। इसके साथ ही पुलिस का सायरन भी बज रहा था। पुलिस के जवानों को संदेह हुआ। जवानों द्वारा वाहन का पीछा किया गया। वाहन को चितालंका स्थित पेट्रोल पंप के समीप रोका गया। इसके उपरांत वाहन चालक से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिससे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
वाहन चालक की पहचान संतोष जुर्री के रूप में हुई। वाहन चालक गीदम थाना अंतर्गत छोटे तुमनार गांव का निवासी है। इसके साथ ही तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें अशोक यादव, विमल यादव और हेमेशर यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा स्कॉर्पियो में पुलिस की नेम प्लेट लगाई गई थी। इसी क्रम में पुलिस का सायरन भी उपयोग किया जा रहा था। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके उपरांत सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।



Source link

Related Articles

Back to top button