देश विदेश

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, तनाव के बाद लगी धारा 144, स्कूल एवं कॉलेजों को बंद करने का आदेश….. – cgtop36.com


बजरंग दल के कार्यकर्ता का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पर बैन को लेकर छिड़े विवाद के बीच एक नया मसला खड़ा हो गया है। शिवमोगा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिसके बाद तनाव बढ़ गया है। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है ताकि शांति व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। घटना के बाद से जिले में तनाव बढ़ गया है और हिंदू संगठनों में रोष है।

read also – छत्तीसगढ़ – देशी कट्टा ले कर घूम रहा था युवक,पुलिस ने धर दबोचा , 2 नग कट्टा और 6 नग कारतूस बरामद, पढ़े पूरी खबरे

इसके चलते प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और किसी भी तरह की हिंसा को टालने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इस हत्या को हिजाब विवाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जिले के स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि 4 से 5 युवकों ने हर्ष की हत्या की है। अब तक इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल शिवमोगा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। जिले के सीगेहट्टी इलाके में कई लोगों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी, जिन्हंा बुझाने का काम जारी है।

read also – छत्तीसगढ़- सड़क हादसे में नानी और नाती की मौत, पढ़े पूरी खबरे

इस घटना ने हिजाब विवाद से पहले ही बढ़े राज्य के राजनीतिक पारे को और चढ़ा दिया है। कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है और धारा 144 लागू है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंगदल का कार्यकर्ता था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद तनाव बढ़ गया। शिवमोगा शहर के कई इलाकों में उपद्रव हुए और गाड़ियों में आग लगा दी गई।

पुलिस हिजाब विवाद से इस मामले को जोड़कर इसलिए देख रही है क्योंकि युवक ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर इससे संबंधित एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में उसने हिजाब का विरोध किया था और भगवा गमछे का समर्थन किया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। कर्नाटक के उडुपी के कॉलेज से शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय आकार ले चुका है। वहीं कर्नाटक के कोपा में स्कारी स्कूल में छात्रों ने भगवा गमछा लेकर हिजाब का विरोध किया था। बताया गया कि स्कूल प्रशासन ने ही भगवा पहनने की अनुमति दी थी।



Related Articles

Back to top button