क्राइम

छत्तीसगढ़ – पत्नी ने मारा पति को थप्पड़ तो गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारा पति गिरफ्तार – cgtop36.com


सूरजपुर के धरमपुर गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल धरमपुर निवासी आरोपी बाबूलाल का बीते 15 फरवरी को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था,,जहा पत्नी सावित्री ने आरोपी पति को एक थप्पड़ मार दिया, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने फावड़ा से वार कर पत्नी की हत्या कर दिया जहा रात होने के बाद आरोपी ने अपने ही बाड़ी में अपनी पत्नी के लाश को जला दिया था।

read also छत्तीसगढ़- प्रदेश के सभी जिलों में प्राइमरी स्कूल आज से खुलेंगी

मृतिका का बेटा जब 19 फरवरी को अपनी नानी के घर से वापस आया और अपनी माँ को नही देखने के बाद अपने पिता से पूछने पर पिता ने उसकी माँ की हत्या कर लाश को जलाने की जानकारी दी,,जिसके बाद बेटे ने इसकी सूचना खड़गंवा पुलिस को दिया। जहा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया वही मृतिका के जले हुए अवशेष को साक्ष्य के लिए जप्त भी कर कार्यवाही में जुट गई है।



Related Articles

Back to top button