inh24देश विदेश

देश के हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन फ्री में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान

कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को जायजा लेने के लिए आज देशभर में वैक्सीन का ड्राई रन (Dry Run) किया जा रहा है. इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देशभर में हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) फ्री में लगाई जाएगी।

Read Also – बालोद – किसान के पास से लाखों रुपये हुवे बरामद, पैसा देख पुलिस भी हैरत में

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों में 259 जगहों पर आज COVID-19 वैक्सीन का ड्राई रन कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के ​जीटीबी अस्पताल जाकर वैक्सीन के डाई रन का जायजा लिया।

Read Also – रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन हुवा शुरू, इन जगहों पर हो रहा मॉकड्रिल

जीटीबी अस्पताल से बाहर आते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. वैक्सीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. पोलियो के वैक्सीन दिए जाने के दौरान भी विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं थीं, लेकिन लोगों ने टीका लगवाया और आज भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – दूसरे के पंजीयन में धान बेचने की कोशिश, 301 कट्टा जब्त

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, पिछली बार हमने 4 राज्यों में ड्राई रन चलाया था. पिछली बार हुई ड्राई रन के बाद हमने अपने दिशा-निर्देशों में थोड़ा सुधार किया है. आज सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ड्राई रन कर रहे हैं. सबकुछ वैसे ही किया जा रहा है जैसे वैक्सीनेशन के दौरान किया जाएगा. बस एक असली टीको को छोड़कर सभी चीजों की जांच की जा रही है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में 67 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण के अभिशाप से हुए मुक्त

यहां लोग कमरे में कैसे इंतजार करेंगे. इसके साथ ही कोविड ऐप में डेटा कैसे दर्ज किया जाएगा. हमारी टीम देख रही है कि 30 मिनट के पोस्ट टीकाकरण के लिए कैसे मनाया जाएगा, क्या चिकित्सा आपात स्थिति में तैयारियां होती हैं।

Related Articles

Back to top button