बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना इलाके के गिधाली गांव के किसान के पास से 31 लाख 50 हज़ार पुलिस ने जप्त किए हैं। पुलिस की पूछताछ में किसान द्वारा जवाब देने में आनाकानी के कारण बड़ी रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है। किसान के पास इतने रुपये को देखकर पुलिस भी हतप्रभ रह गयी।
Read Also – रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन हुवा शुरू, इन जगहों पर हो रहा मॉकड्रिल
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की गिधाली गांव के किसान नितेश कुमार धनकर के पास बड़ी राशि मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना की तस्दीक करते हुए जब पुलिस वहां तक पहुंची तो किसान नितेश कुमार धनकर के पास 31 लाख 50 हज़ार रुपए पाए गए। इन रुपयों के संबंध में जब पुलिस ने किसान से पूछताछ की तो किसान ने गोलमोल जवाब दिया।
Read Also – छत्तीसगढ़ – नकली नोट छाप चलाते थे युवक, पुलिस ने प्रिंटर सहित किया गिरफ्तार
किसान नितेश कुमार धनकर से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण पुलिस ने 31 लाख 50 हज़ार को जब्त कर लिया है। यह रकम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।




