लाइफस्टाइल

Jio, Airtel और Vodafone-idea के चुनिंदा डाटा प्लान, अब रोज मिलेगा 2 जीबी डेटा, जानिए

Jio, Airtel और Vodafone-idea के चुनिंदा डाटा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। आइए इन प्रीपेड प्लान पर डालते हैं एक नजर…

Jio का 249 रुपये वाला प्लान

जियो का यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को रिचार्ज प्लान में 100SMS के साथ जियो के प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी।

Airtel का 298 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ 100SMS मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

Jio का 444 रुपये वाला प्लान

जियो का यह रिचार्ज प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को रिचार्ज प्लान में 100SMS के साथ जियो के प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी।

Vodafone-idea का 595 रुपये वाला प्लान

Vodafone-idea के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा और 100SMS मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक में ZEE5 प्रीमियम का एक्सेस दिया जाएगा। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 56 दिनों की है।

Related Articles

Back to top button