उत्तर प्रदेशदेश विदेश

महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में खुलेआम उतारे कपड़े, बच्चों के साथ पहुंची थी बार

नोएडा। लोग शराब के नशे में ऐसी हरकत करने लगते हैं। जिसका अंदाजा आप भी नहीं लगा सकते। शराब एक ऐसी चीज है, जिसको पीने के बाद लोग अपनी मार्यादा भूल जाते हैं।

शराब की लत अब ऐसी हो गई है कि युवाओं के साथ ही लड़कियां भी धड़ल्ले से शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला हाईटेक सिटी नोएडा के सेक्टर-18 से सामने आया है। जहां नशे में धुत एक महिला ने खुलेआम कपड़े उतारने लग गई।

दरअसल, एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बार पहुंची हुई थी। महिला ने बार में बीयर आर्डर किया और एक-एक कर 6 बोतलें पी डाली। जिसके बाद संचालक ने जब बिल थमाया तो नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने अंडर गारमेंट्स छोड़कर एक-एक कर सारे कपड़े उतार दिए। महिला को देखकर हर कोई हैरान हो गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी महिला उलझ गई। इसके बाद महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिसकर्मी उसे चादर ओढ़ाकर जिला अस्पताल ले गए। सुबह जब महिला को होश आया तो उसने अपनी करतूत के लिए पुलिस से माफी मांगी।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद एक्सटेंशन की रहने वाली महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर महिला बुधवार रात को अपने दो बच्चों के साथ नोएडा आ गई। महिला नोएडा सेक्टर-18 के एक बार में पहुंची। इसके बाद गुस्से में वह एक-एक कर 6 बीयर गटक टल्ली हो गई। जब बार संचालक ने उसे 5 हजार रुपये का बिल थमाया तो उसने हंगामा खड़ा करते हुए एक-एक कर अंडर गारमेंट्स को छोड़ सभी कपड़े उतार दिए।

Related Articles

Back to top button