देश विदेश

विवेक अग्निहोत्री से इसे youtube पर डालने कहिये सबके के लिए निशुल्क, केजरीवाल की दो टूक – cgtop36.com


द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री किये जाने की मांग करने वाले BJP विधायकों पर सीएम केजरीवाल ने दो टूक जवाब देते हुवे विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि फिल्म को यूट्यूब पर ‘अपलोड’ कर इसे सबके लिए नि:शुल्क कर देना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के बुधवार को दिल्ली विधानसभा में अभिभाषण के दौरान भाजपा नेताओं ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर मुक्त करने की मांग की।

Read Also –होने वाले जीजा से करती थी साली ऐसी हरकत कि बहन को लेना पड़ा बड़ा फैसला, फिर हुवा ये

केजरीवाल ने आगे कहा कि ‘वे कह रहे हैं कि ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ को टैक्स फ्री करिये. इसे यूट्यूब पर डाल दो, यह मुफ्त हो जाएगी.’ उन्‍होंने कहा, ‘आप हमसे इसे टैक्‍स फ्री करने को क्‍यों कह रहे हैं. अगर आप इच्‍छुक हैं तो विवेक अग्निहोत्री से इसे Youtube पर डालने के लिए कहिये, फिल्म अपने आप फ्री हो जाएगी. बता दें कि विवेक अग्निहोत्री इस फिल्‍म के निर्देशक हैं।

Read Also – राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान 31 मार्च को

सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आठ साल तक देश पर शासन करने के बावजूद उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म ने उस ‘पूरे परिवेश’ को झकझोर कर रख दिया है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिमायती होने का दावा तो करता है, लेकिन यह नहीं चाहता है कि सच्चाई बताई जाए।

Read Also – आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, आम आदमी की जेब पर बोझ

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा का पूरा तंत्र देश भर में फिल्म के पोस्टर चिपकाने में व्यस्त है. उन्होंने विधानसभा में कहा, ‘कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा रहे हैं और आप (भाजपा) फिल्म के पोस्टर चिपकाते रहे हैं.’ केजरीवाल ने यह भी कहा, ‘हिटलर तक ने अपने साथियों को नौकरियां दी थी. उन्होंने (मोदी ने) आपको क्या दिया? केजरीवाल ने आपके लिए काम किया है. अगर आपके परिवार में कोई बीमार है तो केजरीवाल आपको दवाई देते हैं, मोदी नहीं. आंखें खोलो, भाजपा छोड़ो और आप में शामिल हो जाओ।



Related Articles

Back to top button