उत्तर प्रदेशदेश विदेश

खेत मे जा रही थी महिला काम करने, जबरदस्ती करने लगा यौन शोषण, फिर…..

मुजफ्फरनगर में चापड़ पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में व्यक्ति ने महिला का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला जब खेतों की ओर जा रही थी तभी यह वारदात हुई।

आरोपी शख्स ने महिला को खेतों में खींचा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला मदद के लिए चीखी चिल्लाई, जिसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया। उन्होंने आरोपी को पकड़ कर खूब पिटायी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और एससी/एसटी अत्याचार कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, पड़ोसी शामली जिले में एक अन्य मामले में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कैराना पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार को हुई। पुलिस ने बताया कि नकुल देव के खिलाफ यौन शोषण और पीड़िता को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button