देश विदेश

आलेख – बाबा रामदेव का बयान और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अग्निपरीक्षा

आज मै आप लोगों का ध्यान उस तरफ खीचना चाहता हू जिसकी मेहनत लगन और प्रबंधन कोरोना के काल मे वाल बनकर खडी हुई जिससे इस महामारी को थोड़ा नुकसान मे ही समहाल लिया गया । सैनिक लडते है पर श्रेय जनरल को जाता है ।  मै किसी और की बात नहीं कर रहा हू मै भारत के स्वास्थय मंत्री डा . हर्षवर्धन  सिंह जी की बात कर रहा हू।  जितने भी मुश्किलात हालातों से अग्नि परीक्षा से डा .हर्षवर्धन सिंह जी गुजर रहे है उसका अंदाजा ही शायद किसी की हो । मंत्री जी बैलेंस करते करते थक गये होंगे।  एक तरफ जिंदगी भर का प्रोफेशन है दूसरी तरफ मेहनत से खडी की हुई राजनीति ।  बस महाभारत में कृष्ण जी के समान उनकी  स्थिति हो गई है  । आज इस विवाद में किसके तरफ से कहा जाये यह उनके लिए यक्ष प्रश्न बनकर रोज खडे हो रहे है । यही कारण है कि मंत्री जी ने स्वामी जी को अपने बयान को वापस लेने को कहा जिसे स्वामी जी ने मान भी लिया ।  पर वो अपने इस मुहिम में कामयाब नहीं हो पाए ।  चिकित्सको ने प्रतिष्ठा का सवाल बना दिया  ।शायद बात हाथ से ही निकलते दिख रही है।  जब कोई मामला आगे बढता है तो फिर राजनीति भी घुस जाती है । कोई भी आंदोलन हो मुद्दे हो हेडेन राजनीति अपने काम को करना चालू कर देती है।  इतिहास गवाह है समझौता पता नहीं क्यो पसंद नहीं किया जाता हर समय अहम सामने आ जाता है  । आज उनके चिकित्सक साथी उनमे अपने को खोज रहे है कि वो किधर है वही दल ने जो उन्हे यह पद दिया है और अपनी पार्टी  लाइन और सरकार की गाइड लाइन मे वो अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहे है।  पर ऐसे हालात मे यह जरूर है कि वह अपनी इच्छा चाहे जो भी हो उसे बिलकुल मन मे रखे हुए है ।  जो कभी शायद जैसे पूर्व राजनयिक की भांति कभी आगे पढने को भी मिले।  आज मंत्री जी बहुत दुविधा में है एक तरफ चिकित्सक है तो दूसरे तरफ बाबा रामदेव जी आमने-सामने है । पर एक सफल चिकित्सक एक सफल नेता के लिए कैसे इसे सुलझाया जाये यह चिंता उन्हे जरूर विचलित कर देती होगी ।  चिकित्सक साथियों  आज अगर मंत्री जी जो आपके बीच का है विवादों को खत्म कर वहीं बाबाजी मंत्री जी हर कदम पर आपको साथ दिया है सम्मान दिया है कई बार इस साथ देने मे उनके साथी तक नाराज हुए होंगे कि कैसे साथ दे रहे है पर यह उनकी राजनीतिक भूमिका थी । दोनों पक्षों को इस बात का सम्मान कर उनकी मध्यस्थता मे इस बात का हल कर लेना चाहिए।  वहीं यह संकल्प लेने की भी आवश्यकता है कि भविष्य कभी भी किसी पैथी के सम्मान के खिलाफ कोई बात नहीं की जाएगी।  न किसी भी चिकित्सक के खिलाफ  ।  शायद यही बात मंत्री जी को आती होंगी  ।  आए नये भारत के लिए बात को खत्म कर रात गई बात गई  की तर्ज पर हल कर इतने सक्षम मंत्री को सहयोग देकर इस कोरोना से लडें। बस यह सुझाव है  ।
बस इतना ही 
डा .चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

Related Articles

Back to top button