
वॉशिंगटन। अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब एक महिला केवल बिकिनी में वहां पहुंची. कंधे पर बैग लटकाए ग्रीन कलर की बिकिनी में महिला केवल चहलकदमी करने नहीं गई थी, बल्कि उसे बाकायदा फ्लाइट पकड़नी थी. सोशल मीडिया यूजर मजाकिया अंदाज में इस बात को लेकर महिला की तारीफ कर रहे हैं कि कम से कम उसने मास्क तो लगाया था. हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन थी और कहां जा रही थी.
सबकी निगाहें Woman पर टिकीं
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला ग्रीन टू-पीस स्विमसूट में मियामी एयरपोर्ट पहुंची, तो लोगों की निगाहें उस पर ही टिक गईं. हालांकि, वो ऐसे रियेक्ट कर रही थी, जैसे उसने कुछ भी अजीब नहीं किया है. कंधे पर बैग लटकाए महिला बड़े आराम से एयरपोर्ट पर घूमती रही. इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है.



