Breaking News

मुख्यमंत्री ने पोड़गांव में हुई बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर ने बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया हैं। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है।





Related Articles

Back to top button