Politicsदिल्लीदेश विदेश

सीएम केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, कड़ी सुरक्षा के साथ लाए गए तिहाड़ जेल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के तिहार जेल में शिफ्ट कर दिया गया हैं गया हैं। कोर्टरूम से जेल शिफ्टिंग के दौरान बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रास्ते में आप के कार्यकर्ता लगातार केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा हैं कि अरविन्द केजरीवाल को 15 अप्रैल तक तिहाड़ के जेल नंबर दो पर रखा जाएगा।

देखें वीडियो…

वही इस बीच आम आदमी पार्टी के एक और नेता जैस्मीन शाह ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए फिर से बड़ा आरोप लगाया हैं। शाह ने दावा किया हैं कि “दिल्ली में अभी भी ऑपरेशन लोटस लगातार चल रहा है। हमारे विधायक ऋतुराज झा ने बताया कि कल शाम कुछ लोग जो भाजपा के हैं वे उनसे एक कार्यक्रम में मिले और उन्हें ऑफर दिया कि 25 करोड़ लो और भाजपा में शामिल हो जाओ। उन्हें ये भी कहा गया कि अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूत के हम जेल में डाल सकते हैं तो तूम क्या चीज हो।”

Related Articles

Back to top button