देश विदेश

पत्नी गई भाग तो बन बैठा सीरियल किलर, एक दो नहीं कर दिया 18 महिलाओं की हत्या, ऐसे खुला मामला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक साईको किलर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर एक दो नहीं बल्कि 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। आरोपी इतना दरिंदा था कि पहचान छिपाने के इरादे से महिला का चेहरा पेट्रोल से जला दिया था। करीब 20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मैना रामुलु को गिरफ्तार कर लिया।

Read Also – छत्तीसगढ़ तेजी से वायरल हो रहे दबा बल्लू गाने एवं डायलॉग बोलने पर 5501 रूपया अर्थदंड का फरमान

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रामुलु को जेल हुई थी, लेकिन 2011 के दौरान वह एर्रागड्डा अस्पताल से भाग गया था फिर 2013 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन 2018 में वह जेल से छूट गया था। राचकोंडा के पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने मीडिया को बताया कि रामुलु शराब की दुकानों पर आने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। अब तक वह राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों में 18 महिलाओं का कत्ल कर चुका है।

Read Also- भाजपा सांसद ने बताया इस एक्ट्रेस को सेक्स वर्कर, दिया बेतुका बयान तो मचा बवाल

गौरतलब है कि हैदराबाद और राचकोंडा की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या के दो मामलों को सुलझा दिया। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय रामुलु मजदूर था और पत्थर काटने का काम करता था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था, तब उस पर 21 मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या के 16 केस थे। जब रामुलु 21 साल का था, तब परिजनों ने उसकी शादी करा दी। हालांकि, कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई।

Related Articles

Back to top button