देश विदेश

पत्नी का था किसी और से चक्कर तो पति ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, युवक गंभीर

केरल में मुंडनकवु के पास चेंगगनूर जिले से एक भयानक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली मारकर घायल कर दिया। ये गोली उसने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चलाई थी।

पुलिस ने बताया कि घायल शख्स को तिरुवल्ला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेंगन्नूर पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को मामले की सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय पीड़ित (लवर)गोली चलाने वाले आरोपी(पति) की पत्नी के साथ मुंडनकावु में रह रहा था। आरोपी और उसकी पत्नी ने तलाक के लिए पहले ही आपसी याचिका दायर की थी। लेकिन शनिवार को पति मुंडनकावु पहुंचा और प्रेमी के गुप्तांग पर एयर पिस्टल से गोली मार दी। कुछ मिनटों के बाद प्रेमी तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा।

Related Articles

Back to top button