गरियाबंद – गांव के 10 मजदूर और उनके 8 नाबालिग बच्चो सहित पूरे परिवार को ईट ठेकेदार ने बनाया आंध्रा में बंधक
पिता ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मजदूरी करने आंध्रा गए देवभोग क्षेत्र के 14 मजदूरों को बंधक बना का मामला सामने आया है। इसमे कुछ बच्चे भी शामिल है। पीड़ित परिवार के बुजुर्ग ने देवभोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगायी है।
read also..एक पाजिटिव हुआ तो पूरा परिवार पाजिटिव हो रहा, इसलिए आइसोलेशन का बेहद ख्याल रखें – कलेक्टर
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मुंगझर निवासी धनसिंह सोनवानी ने बताया कि उसके बेटे बहु नाती सहित एक अन्य परिवार के कुल 14 लोगो को बंधक बनाया गया है। इसमे बच्चे भी शामिल है। बुजुर्ग ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है।
read also..संडे मार्केट को निगम आयुक्त ने तत्काल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बंद करने का आदेश जारी
बुजुर्ग ने बताया कि दलाल के माध्यम से जनवरी में मजदूरी करने आंध्रा गए थे। आवापल्ली जिले के खम्मन गांव में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। दलाल ठेकेदार से पैसा लेकर फरार हो गया। जिस पर ठेकेदार ने उसके परिवार को बंधक बना लिया है।
कलेक्टर को कराया अवगत
एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। बच्चो सहित कुल 14 मजदूरों के आंध्रा में बंधक बनाने की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गयी है। मजदूरों को छुड़ाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।



