संडे मार्केट को निगम आयुक्त ने तत्काल कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बंद करने का आदेश जारी
भिलाई निगम क्षेत्र के कुछ ऐसे बाजार एवं मार्केट,जहां नागरिकों के द्वारा बहुतायत मात्रा में खरीददारी की जाती है और भीड़ नियंत्रित नहीं हो रही है। साथ ही शासन, प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन भी नहीं किया जा रहा है एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
READ ALSO – वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई
ऐसे बाजारों एवं मार्केट को निगम आयुक्त रघुवंशी ने तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी क्षेत्र के बोरिया गेट समीप चाइना मार्केट, जो प्रतिदिन लगता है तथा सेक्टर 1 का बाजार जो सप्ताह में एक बार लगता है इसको आज से ही बंद किया जायेगा। उल्लेखनीय है बीएसपी प्रबंधन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चाइना मार्केट एवं सेक्टर 1 बाजार को बंद करने की मांग की थी।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – शराब दुकानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब इन लोगो को नहीं मिलेगी शराब
इसके बाद इसे बंद करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार के दिन सुपेला संडे मार्केट में बहुत भीड़ जमा होती है। लोगों का बड़ी मात्रा में आना-जाना निरंतर इस दिन लगा रहता है। सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सुपेला संडे मार्केट को भी प्रत्येक रविवार को बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही वार्ड 70 का हुडको बाजार, जो कि प्रत्येक मंगलवार को लगता है इसे भी बंद करने का निणर्य लिया गया है।




