
Video: पुणे- सोलापुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक निजी बस में आग लग गई. इस बस में 17 यात्री सवार थे, सभी यात्री समय रहते बाहर निकलने के कारण सभी की जान बच गई. बस का टायर फटने के कारण बस में आग लग गई. बस हैदराबाद से पुणे की तरफ जा रही थी. जानकारी के मुताबिक़ सोलापुर हाईवे पर कदमवाकबस्ती गांव के पास एक होटल के सामने बस में ये आग लगी. आग लगने के बाद बस में सवार यात्री डर गए, जैसे ही आग लगी ड्राइवर ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने के लिए कहा. जैसे ही सभी यात्री बस से बाहर निकले बस जल गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
देखें वीडियो :
Bus Caught Fire due to tyre bust on Pune Sholapur Highway.17 Lives saved.@PMCPune @OfficialPMRDA @PuneCityPolice pic.twitter.com/fXIRK82ah0
— Pune Pulse (@pulse_pune) August 9, 2024
(




