देश विदेश
US President Donald Trump पहुंचे अहमदाबाद, पीएम मोदी ने किया स्वागत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया. इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ रहीं।
आपको बता दें कि बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं। अहमदाबाद में एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता 22 किमी. लंबा रोड शो करेंगे. इस दौरान साबरमती आश्रम में थोड़ी देर का पड़ाव होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ भारत आ रहे हैं, इस दौरान वह अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दौरे को लेकर समूचे गुजरात में उत्साह का माहौल है।




