UPSC Civil Services Exam 2020 – आज जारी होगा नोटिफिकेशन, ऐसे करें अप्लाई
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बारे में इस अधिसूचना में पूरी जानकारी दी जाएगी
UPSC Civil Services Exam 2020 का नोटिफिकेशन आज जारी किया जायेगा। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बारे में इस अधिसूचना में पूरी जानकारी दी जाएगी।
उम्मीदवार तीन मार्च तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे और प्रारंभिक परीक्षा 31 मई 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री की आवश्यकता होती है।
आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म जन्म 2 अगस्त 1988 से पहले और एक अगस्त 1999 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को https://upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सामान्य क्षेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।
परीक्षा के लिए महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्री में सफल उम्मीदवारों को मेन्स की परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जो 18 सितंबर को होगी।




