रिश्ते के चाचा ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म फिर गला दबाकर कर दी हत्या, दरिंदे की दरिंदगी नहीं थमी फिर फेंका गन्ने के खेत में
हरदोई जिले से शर्मनाक घटना सामने आया है, जहां बुधवार शाम से लापता एक 6 साल की बच्ची की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले 25 साल के भाई ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बच्ची का गला घोट कर मौत के घाट उतार कर खेत में फेंक देने का अंदेशा जताया।
Read Also – नाबालिग से दुष्कर्म कर दफनाया जिंदा, दरिंदे को नही आई दया, युवाओं में जबरदस्त रोष
घटना की सुचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी भी कर ली गयी है। मामला पिहानी कोतवाली इलाके का बताया जा रहा है जहां के एक गांव से 6 साल की मासूम बच्ची अचानक से गायब हो गई थी। बताया जा रहा है कि घरवालें बच्ची को तलाशने में जुट गए, खोजबीन करने के बाद जब बच्ची का पता नहीं चला तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दी, सुचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

जब बच्ची की खोजबीन की जा रही थी तो किसी ने बताया कि बच्ची का रिश्ते में लगने वाला भाई जो पड़ोस के गांव में ही रहता है वो बच्ची को कहीं पर लेकर गया था। जिसके बाद वह घर आकर सो गया फिर रिश्तेदारों ने बच्ची के गायब होने की बात बताई, जिस पर वह उन लोगों के साथ बच्ची की खोजबीन करता रहा।
Read Also –30 लाख छाप डाले मामा भांजे ने मिलकर, 4 लाख खपा भी दिया बाजार में, नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश
जांच में जब पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह काबुल कर लिया। आरोपी की बताने पर गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




