देश विदेश

मॉडलों को किया आजाद – हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

मुंबई में पुलिस ने बीते कुछ समय में सेक्स रैकेट के कई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दे कि रैकेट को चलाने वालों में कई नामचीन लोगों के शामिल होने की जानकारी प्राप्त मिली है। पुलिस ने कई सफेदपोशों को बेनकाब भी किया है। सेक्स रैकेट में फिल्मों और टीवी की कई संघर्षरत कलाकार भी शामिल हैं जिनके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने कार्यवाही की है इसके बावजूद सेक्स रैकेट का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है।

READ ALSO – नही थम रहा दरिंदो का आतंक, पांच वर्षीय बच्ची के साथ फिर दुष्कर्म की घटना

बीती रात महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई के एक आलीशान होटल में एक हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने होटल में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि होटल पश्चिमी उपनगर में जुहू बीच के सामने है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आठ मॉडलों को मुक्त कराया जिन्हें वेश्वावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने मॉडलों को इस काले धंधे में जबरन धकेलने के लिए तीन आरोपी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button