देश विदेशबिजनेस

Vodafone – Idea ने जियो के All-in-one पैक को मात देने लाया ग्राहकों के लिए जबरदस्त पैक्स

जैसे की आप जानते ही है कि Reliance Jio ने पिछले दिनों IUC कॉलिंग मिनट्स के साथ तीन नए All-in-One पैक्स लॉन्च किए थे। इन पैक्स को Rs 222, Rs 333 और Rs 444 की कीमत में पेश किए गए हैं।

बता दें कि देश की सबसे ज्यादा यूजर्स वाली कंपनी Vodafone-Idea ने Jio के इन पैक्स को चुनौती देने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान को Rs 229 की कीमत में लॉन्च किया गया है। पिछले कुछ समय से Vodafone अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स देने की कोशश में है, ताकि लगातार गिर रहे यूजरबेस पर लगाम लगाया जा सके। Vodafone ने पिछले दिनों ही Airtel की तरह ही Rs 169 का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने इस नए प्रीपेड प्लान को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया है।

Reliance Jio के Rs 222 वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ दिया जा रहा है। यूजर्स को इसमें अन्य नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 1,000 मिनट्स मिलेंगे।

वहीं, Vodafone का प्रीपेड प्लान इससे कम में Rs 209 का आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 1.6GB डाटा का भी लाभ मिलता है।

इसके अलावा Rs 199 के प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा का लाभ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है। यही नहीं, Vodafone के Rs 255 के प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डाटा का लाभ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है।

Vodafone के नए Rs 229 वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जा रही है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है।

ये प्रीपेड प्लान अनिलमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ प्रतिदिन 100 फ्री नेशनल SMS भी उपलब्ध कराता है। इस प्लान में मिलने वाले डाटा की बात करें तो यूजर्स को कुल 56GB डाटा का लाभ मिलता है, यानि की यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। यही नहीं, कंपनी अपने यूजर्स को इसके साथ कम्प्लिमेंटरी ऐप्स जैसे कि Vodafone Play भी उपलब्ध कराती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button