देश विदेश

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी ये 23 फ़िल्में, छत्तीसगढ़ की ये फिल्म शामिल

51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (51st Indian International Film Festival) ने वर्ष 2020 के लिए भारतीय पैनोरमा फिल्मों के चयन की घोषणा कर दी है। चयनित फिल्मों को गोवा में 16 से 24 जनवरी, 2021 तक 8 दिनों तक होने वाले फिल्म महोत्सव के दौरान सभी पंजीकृत प्रतिनिधियों और चयनित फिल्मों के प्रतिनिधियों के लिए बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा।

183 समकालीन भारतीय फिल्मों के एक विस्तृत पूल से चयनित, फिल्मों का यह संग्रह भारतीय फिल्म उद्योग की जीवंतता और विविधता को दर्शाता है। प्रख्यात निर्णायक समिति के पैनल में शामिल प्रख्यात गणमान्यों ने फीचर और नॉन-फीचर दोनों श्रेणियों में भारतीय पैनोरमा फिल्मों के चयन में अपनी व्यक्तिगत विशेषज्ञता का उपयोग किया और समान सहमति बनाने में अपना योगदान दिया।

बारह सदस्यों से युक्त फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्षता जाने-माने फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, और निर्माता जॉन मैथ्यू मैथन के द्वारा की गई। फ़ीचर जूरी में शामिल निम्नलिखित सदस्य एक ओर व्यक्तिगत रूप से विभिन्न नामचीन फिल्मों, फिल्म संस्थाओं और व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि सामूहिक रूप से विविध भारतीय फिल्म निर्मात बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हैं:

डोमिनिक संगमा, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक
जादुमोनी दत्ता, फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और प्रोड्यूसर
श्रीमती कला मास्टर, कोरियोग्राफर
श्री कुमार सोहोनी, फिल्म निर्माता और लेखक
श्रीमती रमा विज, अभिनेता और प्रोड्यूसर
राममूर्ति बी, फिल्म निर्माता
श्रीमती संघमित्रा चौधरी, फिल्म निर्माता और पत्रकार
संजय पूरन सिंह चौहान, फिल्म निर्माता
सतिन्दर मोहन, फिल्म समीक्षक और पत्रकार
सुधाकर वसंत, फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर
टी प्रसन्ना कुमार, फिल्म प्रोड्यूसर
यू राधाकृष्णन, पूर्व सचिव, एफएफएसआई

भारतीय पैनोरमा फीचर फिल्म जूरी ने 20 फीचर फिल्मों का चयन किया। भारतीय पैनोरमा 2020 की ओपनिंग फीचर फिल्म के लिए जूरी की पसंद तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म सांड की आँख (हिंदी) है।

फिल्म फैडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) और प्रोड्यूसर्स गिल्ड की सिफारिशों के आधार पर डीएफएफ की एक आंतरिक समिति द्वारा द्वारा 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2020 की भारतीय पैनोरमा धारा के अंतर्गत तीन मुख्यधारा की फिल्मों का भी चयन किया जाता है।

भारतीय पैनोरमा 2020 में चयनित 23 फीचर फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

क्र. सं. फिल्म का शीर्षक भाषा निर्देशक
ब्रिज असमी कृपाल कलिता
अविजात्रिक बंगाली सुभ्रजीत मित्रा
ब्रह्म जाने गोपोन कोम्मोति बंगाली अरित्रा मुखर्जी
ए डॉग एंड हिज मैन छत्तीसगढ़ी सिद्धार्थ त्रिपाठी
अप अप एंड अप अंग्रेजी गोविंद निलहानी
आवर्तन हिंदी दूर्बा सहाय
सांड की आँख हिंदी तुषार हीरानंदानी
पिंकी इल्ली? कन्नड़ पृथ्वी कोन्नूर
सेफ मलयालम प्रदीप कालिपुरयथ
ट्रांस मलयालम अनवर राशिद
केट्टियोलानू एंटे मलाखा मलयालम निस्साम बशीर
ताहिरा मलयालम सिद्ध परावूर
ईगी कोना मणिपुरी बॉबी वाहेंनबम
जून मराठी वैभव खिस्ती और सुहरूद गोडबोले
प्रवास मराठी शशांक उदापुरकर
करखानीसांची वारी मराठी मंगेश जोशी
कालिरा अतीत उड़िया नील माधब पंडा
नमो संस्कृत विजेश मणि
थाने तमिल गणेश विनायकम
गाथम तेलगु किरन कोंडामाडुगुला
मुख्यधारा सिनेमा चयन
असुरन तमिल वर्ती मारन
काप्पेला मलयालम मुहम्मद मुस्तफा
छिछोरे हिंदी नितेश तिवारी

Related Articles

Back to top button