देश विदेशमध्यप्रदेश

पति से खुश नहीं थी महिला, शादी के 15वें दिन ही की पति की हत्या

विदिशा। जिले के लटेरी तहसील में हुए हत्याकांड का हफ्तेभऱ में खुलासा हो गया। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने अपने गुहान को कबूल किया है।

पति की हत्या करने वाली महिला ने 15 दिन पहले ही शादी के बंधन में बधी थी। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि छह जुलाई को जब नव दंपत्ति सो रहे थे। उसी समय पति की हत्या हो गई थी। जिस पर पत्नी ने बेसुध होने की बात कर पुलिस को गुमराह किया था।

लेकिन पुलिस पहले दिन से ही पत्नी को संदिग्ध मानकर चल रही थी। वहीं कॉल डिटेल्स और अन्य सूचना के बाद महिला का असली चेहरा उजागर हो गया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी से कढाई से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले ही ससुराल आई पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी कृष्णा एवं उसके साथी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में उपयोग कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button