Youth Cornerखेल जगतदिल्लीदेश विदेश

श्रीलंका दौरे के दौरान युवा ओपनर बल्लेबाज के लिये भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कह दी इतनी बड़ी बात,देखिये ये न्यूज़

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ ने टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी बात कही है। पृथ्वी शॉ इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं जहां उन्हें शिखर धवन की कप्तानी में तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। पृथ्वी ने भारत के लिए अब तक टेस्ट मैच खेले हैं और उम्मीद की जा रही है कि, शायद उन्हें इस दौरे पर वनडे व टी20 में डेब्यू करने का मौका मिल जाए। इससे पहले पृथ्वी शॉ टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था और फिर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और फिर इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। 

पृथ्वी शॉ ने जिस तरह से टेस्ट में शुरुआत की थी वो उसे कायम नहीं रख पाए और बाद में उनका प्रदर्शन खराब होता चला गया। अब उन्हें लेकर अंशुमन गायकवाड़ ने कहा कि, श्रीलंका दौरा पृथ्वी शॉ के लिए काफी अहम होने वाला है। जब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तब ऐसा लगा था कि, ये खिलाड़ी इस मंच पर टिकेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ये शायद उनके विश्वास, अति विश्वास या फिर घमंड की वजह से हुआ। ये सारी चीजें किसी भी खिलाड़ी के पतन का कारण बनते हैं। खिलाड़ी को हमेशा जमीन से जुड़े रहना चाहिए और ये बहुत जरूरी है। मुझे पता है कि, जब आप युवा होते हैं तो ऐसा होता है, लेकिन अब लगता है कि उन्हें सबक मिल गया है। कभी-कभी हम दूसरों से प्रेरित होते हैं तो कभी-कभी अपने अनुभव से सीखते हैं। 

Related Articles

Back to top button