
दुर्ग भिलाई।13 जुलाई 2021, पुलिस ने गैंगस्टर विनोद बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि- मोहन नगर थाना में अप्रैल महीने में संदीप श्रीवास्तव ने गैंगस्टर विनोद बिहारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
वहीं प्रार्थी के अनुसार विनोद बिहारी और सोमू बिहारी ने उसे डरा धमकाकर 8 लाख रुपए ले लिए थे। प्रार्थी ने जब रकम वापस मांगा तो उसे वापस नहीं कर रहे थे। कुछ दिनों बाद विनोद बिहारी फरार हो गया। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में टीम बनाकर गैंगस्टर का लोकेशन ट्रेस किया गया। उसे एमपी के सतना से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
बता दें की विनोद शराब का बंकर बनाकर तस्करी मामले में भी आरोपी रहा है। इसके खिलाफ 17 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।




