देश विदेश

जयपुर के फेमस आमेर फोर्ट के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की तत्काल मौत, जानें क्या हैं पूरा मामला

जयपुर के फेमस आमेर फोर्ट के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई. यह घटना रविवार को हुई. खबर के मुताबिक कुछ लोग आमेर फोर्ट के वॉच टावर पर सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान वहां पर आकाशीय बिजली गिर गई. जिसकी वजह से वह टॉवर से नीचे जंगल में भी गिर गए ।

इसी बीच आमेर फोर्ट के सामने 500 मीटर की ऊंचाई पर वॉच टावर बना हुआ है. लॉक डाउन खुलने के बाद बड़ी संख्या में युवा वहां घूमने पहुंचे थे. रविवार को करीब 40 लोग वहां घूमने पहुंचे. उसी दौरान कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे तभी आकाशीय बिजली गरने की वजह से हादसा हो गया. वहीं कुछ लोग अभी भी घायल हैं उनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

वहीं मोहम्मद इमरान नाम के शख्स ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनके भतीजे भी घायल हो गए हैं. वह अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब उनके मोबाइल पर कॉल की गई तो वह कनेक्ट नहीं हो रही थी. जिसके बाद वह खुद आमेर फोर्ट के वॉच टावर के पास पहुंच गए. उस समय उउनके भतीजे रो रहे थे. उन्होंने बताया कि बिजली गिरने की वजह से उनके एक दोस्त की मौत हो गई है.

Related Articles

Back to top button