देश विदेश

रेस्टोरेंट से हुई बड़ी गलती, पनीर सेंडविच की जगह भेजा chiken सेंडविच, महिला ने मांगा लाखों का जुर्माना..

आजकल हर कोई अपनी डेली लाइफ में इतना उलझा हुआ है कि उसे खाना बनाने तक का टाइम नहीं है। घर में पति और पत्नी दोनों नौकरीपेशा होते हैं जिस वजह से अक्सर वे रेस्टोरेंट, होटल में जाकर खाना खाते हैं या ऑनलाइन ही ऑर्डर कर लेते हैं।

ऐसे कई ऐप हैं जिनसे गर्मा-गर्म खाना घर बैठे ही मंगवाया जा सकता है। इस बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब एक शाकाहारी महिला ने गलती से चिकन खा लिया जिसके बाद वह इतनी भड़क गई कि बड़ी मांग रख द

आपको बता दें कि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यह मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। जहां चामुंडागार की रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन पनीर सैंडविच मंगवाया। जब उसने थोड़ा सा सैंडविच खा लिया तब पता चला कि वह पनीर नहीं चिकन है। शाकाहारी महिला द्वारा स्वास्थ्य विभाग में इसकी शिकायत की गई और उसने 50 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की।

महिला का नाम निराली परमार बताया जा रहा है। महिला ने बताया कि उसने पनीर टिक्का सैंडविच मंगवाया था लेकिन खाने के बाद उसमें पनीर जैसा कुछ नहीं लगा। इसके बाद उसे पता चल गया कि पनीर नहीं बल्कि चिकन सैंडविच डिलीवर हुआ है। महिला ने बताया कि वह शाकाहारी है और उसका धर्म उसे नॉनवेज खाने की अनुमति नहीं देता। रेस्टोरेंट की इस गलती से उसकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और वह उसके लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रही है। हालांकि, इस शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ-साथ विभाग ने रेस्टोरेंट पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। चेतावनी दी गई कि अगर फिर से ऐसी गलती होती है तो रेस्टोरेंट को सील कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button