inh24छत्तीसगढ़

बालोद – आदिवासी हल्बा-हल्बी महासभा के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, गोबर खरीदी के 12 में से 8 सेंटर बंद होने पर यह बोले सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर गोड़लवाही में आश्रम, छात्रावास एवं स्कूल के निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य घोषित किए जाने का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम गोड़लवाही पहुँचे। उन्होंने यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद गैंदसिंह की शहादत दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी महासभा के कार्यक्रम में शिरकत की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के वनांचल क्षेत्र गोड़लवाही में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद गैंदसिंह की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज शहीद गैंदसिंह सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर यहां हजारों लोग जुटे हैं और हम सब को गर्व है कि छत्तीसगढ़ में गैंदसिंह जैसे महान सपूत हुए जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी।

आदिवासी हल्बा-हल्बी महासभा के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धानखरीदी के मुद्दे को लेकर कहा कि अब तक 81 लाख मिट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है और लगभग धानखरीदी को 10 दिन शेष हैं ऐसे में 90 लाख मिट्रिक टन खरीदी के आंकड़े को पार कर लिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा भूपेश बघेल पर राजनांदगांव की उपेक्षा किए जाने के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि 15 साल तक रमन सिंह ने राजनांदगांव की उपेक्षा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव में सबसे ज्यादा अकाल है, यहां सबसे ज्यादा कुपोषण है और सबसे कम सिंचाई सुविधा है, वहीं राजनांदगांव के चार कार्यालयों को दुर्ग में शिफ्ट करने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे संभाग मुख्यालय के कार्यालय थे जो संभाग मुख्यालय में भेजे गए हैं। गौधन योजना के तहत राजनांदगांव शहर में गोबर खरीदी के 12 में से 8 सेंटर बंद होने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह नई योजना है और नई योजना में कई दिक्कतें आती है, खरीदी क्यों बंद हुई यह देखना पड़ेगा।



वनांचल क्षेत्र में आयोजित आदिवासी हल्बा- हल्बी महासभा के इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद सहित स्थानीय विधायक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button